कौन हैं Tucker Carlson, जिन्होंने ईरान पर परमाणु हमले की संभावना जताई? ट्रंप-नेतन्याहू को लेकर बड़े दावे से मचा विवाद
Tucker Carlson Iran Nuclear Strike Explainer: मिडिल ईस्ट में जो तनाव अभी चल रहा है, उसी के बीच अमेरिका के जाने-माने Political Commentator Tucker कार्लसन, जिनकी टिप्पणियों ने कई बार विवाद खड़ा किया है, उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दबाव में ईरान पर परमाणु हमला करने का फैसला ले सकते हैं. उन्होंने कहा ट्रम्प उस पर बड़ा फैसला ले सकते है लेकिन Carlson है कौन? उनका बयान इतना जरूरी क्यों माना जा रहा है, उनके दावों में कितनी सच्चाई हो सकती है, आइए जानते हैं. इस वक्त दुनिया बहुत ही मुश्किल समय से गुजर रही है. अलग-अलग क्षेत्रों में लड़ाई जारी हैं इसने का कत्ले आम हो रहा है , लेकिन पिछले कई महीनों से मिडिल ईस्ट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. इस तनाव के बीच अमेरिका और इज़राइल की घरेलू राजनीति भी जरूरी मोड़ पर है. इज़राइल में 27 अक्टूबर को हुए संसद के चुनाव के बाद सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. एक तरफ प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं, दूसरी तरफ उनके मुख्य विरोधी गादी आइजेनकोट और तीसरी तरफ अरब राजनीतिक पार्टियां, जो नई सरकार बनाने के समीकरण में जरूरी रोल निभा सकती हैं. वह नेतन्याहू के लिए भी आगे का रास्ता आसान नहीं दिख रहा है. और वह अमेरिका में भी 3 नवंबर को Midterm Elections होने हैं. इन चुनावों से तय होगा कि अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में किस पार्टी का कितना प्रभाव रहेगा. और ऐसा भी मन जा रहा है जो ट्रम्प उसमे हार जाते है तो वो अंधादुंध फैसले ले रहे है उस पर भी रोक लग सकती है, क्यूंकि उनकी पार्टी की बहुमत वह ढीली पद सकती है. इसी राजनीतिक माहौल में Tucker Carlson का एक विवादित बयान सामने आया है.उन्होंने Warning दी है कि ट्रंप सरकार ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार इस्तेमाल करने पर विचार कर सकता है. लेकिन उनके बयान को समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि Tucker Carlson आखिर हैं कौन.
कौन हैं Tucker Carlson और अमेरिका की राजनीति में उनका कितना प्रभाव है?
Tucker Carlson अमेरिका के जाने-माने Conservative Political Commentator, पत्रकार और पूर्व टेलीविजन होस्ट हैं.
वह कई वर्षों तक अमेरिकी न्यूज चैनल Fox News से जुड़े रहे. उनका कार्यक्रम 'Tucker Carlson Tonight' अमेरिका के चर्चित राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल था.इस शो के जरिए वह अमेरिकी राजनीति, विदेश नीति, इमिग्रेशन और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखते थे.अप्रैल 2023 में Carlson और Fox News के रास्ते अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म और अपने कार्यक्रमों के जरिए राजनीतिक टिप्पणी जारी रखी. Carlson लंबे समय तक डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक माने जाते रहे हैं और अमेरिका के Conservative राजनीतिक वर्ग में उनकी एक बड़ी पहचान रही है.लेकिन ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर उन्होंने ट्रंप की नीतियों की तीखी आलोचना भी की है. उनका तर्क रहा है कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट के युद्धों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के बजाय बातचीत से हल तलाशना चाहिए.यही वजह है कि जब ट्रंप के पुराने समर्थकों में शामिल Carlson उनके सरकार के किसी संभावित फैसले पर खुले तौर पर Warning देते हैं, तो उस बयान पर राजनीतिक चर्चा तेज हो जाती है. हालांकि, अभी Carlson किसी सरकारी पद पर नहीं हैं. उनकी राजनीतिक पहुंच या लोगों के बीच पहचान उनके दावों को अपने आप आधिकारिक जानकारी नहीं बना देती. लेकिन हम यह भी नहीं कह सकते की उनका दावा बिलकुल बिना किसी आधार का है.
Tucker Carlson ने ईरान पर परमाणु हमले को लेकर क्या दावा किया?
2 नवंबर 2026 को सामने आए Carlson के लंबी पोस्ट X पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू अमेरिकी सरकार पर ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार इस्तेमाल करने का दबाव बना रहे हैं. Carlson के अनुसार, संभावित निशाना मध्य ईरान का Pickaxe Mountain नामक क्षेत्र हो सकता है. उन्होंने दावा किया कि इज़राइली Intelligence Report के अनुसार ईरान ने वहां जमीन के नीचे Uranium Enrichment गतिविधियां दोबारा शुरू की हैं.
Carlson का तर्क था कि इस कथित जमीन के नीचे के ठिकाने को पारंपरिक अमेरिकी हथियारों से नष्ट करना मुश्किल होगा. इसी आधार पर उन्होंने कहा कि परमाणु हमला होने का खतरा हो सकता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्रंप 7 नवंबर तक परमाणु हथियार इस्तेमाल करने या न करने पर फैसला ले सकते हैं.
हालांकि, Carlson ने इन गंभीर आरोपों के समर्थन में खुले तौर पर जांचे जा सकने वाले पक्के सबूत प्रस्तुत नहीं किए. यहाँ सीधी बात यह की उन्होंने सिर्फ अपनी बात को रखा है, हाँ ये तो पक्का है की मिडटर्म चुनाव के बाद कुछ बड़ा हो सकता है पर वो तो आगे की बात है पर अभी अमेरिका ने ईरान पर परमाणु हमले का कोई आधिकारिक निर्णय घोषित नहीं किया है.Carlson ने यह भी कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance और ट्रंप के दूत Steve Witkoff ईरान के साथ समझौते का रास्ता तलाशने के पक्ष में हैं. इसलिए फिलहाल यह एक Political Commentator की Warning और आरोप हैं, न कि किसी परमाणु हमले का Confirm होना.
इज़राइल के चुनाव से नेतन्याहू की मुश्किलें क्यों बढ़ी हैं?
Tucker Carlson के बयान का एक जरूरी हिस्सा इज़राइल की घरेलू राजनीति से जुड़ा है. 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की Likud पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन उनके नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाया है. 120 सदस्यों वाली इज़राइली संसद Knesset में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सीटें चाहिए. 30 अक्टूबर को जारी Final Vote Counting के अनुसार, नेतन्याहू समर्थक दलों को 53 सीटें मिलीं, जबकि उनके विरोधी दलों को 48 और अरब पार्टियों को 19 सीटें मिलीं. तो यहाँ इस बात साफ है कि मामला कितना पेचीदा है. इस स्थिति में गादी आइज़कनॉट और दूसरे विपक्षी दलों के लिए अरब पार्टियों का समर्थन जरूरी हो सकता है.नेतन्याहू ने तो खुले तोर पर अरब पार्टिओ का समर्थन लेने से इंकार कर दिया है. और वह गा'इज़नकोट भी उनसे समर्थन लेने से हिचकिचा रहे हैं. यही वजह है कि चुनाव परिणाम आने के बावजूद नई सरकार का बनना अभी तय नहीं है. Carlson ने अपने बयान में नेतन्याहू की राजनीतिक मुश्किलों को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई से जोड़ने की कोशिश की है. उनका कहने का मतलब यह है कि नेतन्याहू अपने राजनीतिक लाभ के लिए ट्रम्प का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन हम ये नहीं कह सकते की नेतन्याहू सत्ता में बने रहने के लिए परमाणु हमला करवाना चाहते हैं, इस आरोप का कोई बेस नहीं है. इज़राइल का चुनावी गतिरोध एक प्रमाणित राजनीतिक घटनाक्रम है. उसके पीछे किसी संभावित परमाणु हमले की योजना होने का दावा अलग और अप्रमाणित विषय है.
अमेरिकी Midterm Elections का इस पूरे विवाद से क्या संबंध है?
अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को Midterm Elections होने हैं. इन चुनावों में House of Representatives की सभी 435 सीटों और Senate की लगभग एक-तिहाई सीटों पर मतदान होता है. ये राष्ट्रपति पद के चुनाव नहीं हैं. इसलिए डोनाल्ड ट्रंप स्वयं इस चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं हैं.
लेकिन नतीजों का असर ट्रंप सरकार की आगे की राजनीतिक स्थिति पर पड़ सकता है. जैसे की हमने ऊपर बात की यदि विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस के किसी सदन में बहुमत हासिल करती है, तो सरकार को बजट, कानून और संसद की नजर जैसे मुद्दों पर अधिक राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विदेश नीति के बड़े फैसलों की घरेलू राजनीतिक प्रतिक्रिया भी जरूरी हो सकती है. हालांकि, चुनावी दबाव के कारण ट्रंप परमाणु हमला करेंगे या नहीं करेंगे, दोनों बातों के बीच कोई पक्का संबंध सामने नहीं आया है. इसलिए Midterm Elections को इस विवाद के पीछे का राजनीतिक माहौल के रूप में समझना चाहिए, न कि Carlson की संभावना का सबूत मानना चाहिए.
अगर ईरान पर परमाणु हमला हुआ तो भारत और दुनिया पर क्या असर पड़ सकता है?
देखिए, परमाणु हथियारों का किसी भी युद्ध में इस्तेमाल एक बहुत बड़ी घटना होगी. ऐसे हमले से बड़े पैमाने पर लोगों की मौत, Radiation फैलना और क्षेत्रीय संघर्ष के विस्तार का खतरा पैदा हो सकता है. और दुनिया और भी कई खतरनाक परिणाम भोगने पड़ सकते है. जैसे हमने जापान और नागासाकी में देखा था. Carlson ने अपने पोस्ट में फारस की खाड़ी के जल स्रोतों और व्यापक दुनिया की Security पर विनाशकारी प्रभाव पड़ने की Warning दी है.उन्होंने दूसरे परमाणु हथियार संपन्न देशों की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर भी गंभीर संभावनाएं व्यक्त की हैं. भारत के लिए मिडिल ईस्ट का संकट जरूरी है, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस बाजारों पर निर्भर है. फारस की खाड़ी और Strait of Hormuz में तनाव बढ़ने से समुद्री माल ढुलाई, Insurance Premium और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों पर दबाव पड़ सकता है. इसका असर भारत के आयात खर्च, माल ढुलाई का खर्च और महंगाई तक पहुंच सकता है. लेकिन इन संभावित आर्थिक प्रभावों को किसी परमाणु हमले के निश्चित परिणाम की तरह नहीं, बल्कि जोखिम के रूप में देखना जरूरी है. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि Tucker Carlson की भविष्यवाणी कब सच होगी, बल्कि यह है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीति सैन्य तनाव को और बढ़ने से रोक पाएगी. Carlson का बयान अमेरिका की घरेलू राजनीति, इज़राइल के चुनावी गतिरोध और मिडिल ईस्ट के संघर्ष को एक साथ जोड़ता है. लेकिन किसी गंभीर आरोप की चर्चा और उसका प्रमाणित होना दो अलग बातें हैं. और हाँ एक और बात यह है की अगर ट्रम्प मिडटर्म चुनाव जित जाते है तो इस्राल के लिए यह बहुत फायदेमंद होने वाला है, ये उनके लिए बिलकुल घाटे का सौदा नहीं है. अब आने वाले दिनों में अमेरिकी सरकार के Official Statement, ईरान के साथ बातचीत और मिडिल ईस्ट में सेनाओं की हलचल और अमेरिका के अगले कदमों पर नजर रखनी होगी.