OPPO Reno 17 Pro में 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी की चर्चा! लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए आ सकती है बुरी खबर
ओप्पो रेनो 17 प्रो (OPPO Reno 17 Pro): OPPO 16 नवंबर को चीन में अपनी नई Reno 17 Series लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लॉन्च से पहले Reno 17 Pro के Camera, Processor और Battery की कई Details लीक हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 200MP कैमरा, Dimensity 8550 चिपसेट और 7000mAh की बैटरी मिल सकती है. हालांकि, भारत के OPPO Fans के लिए एक बुरी खबर भी हो सकती है: खबरें हैं कि OPPO शायद Reno 17 Pro को भारत में लॉन्च नहीं करेगी. अगर आप नया ओप्पो 5G मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO Reno 17 Series आपके लिए खास हो सकती है. कंपनी 16 नवंबर को चीन में अपनी नई Smartphone Series लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, Reno 17 Pro भारत में आएगा या नहीं, इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है. कंपनी ने चीन में नए फोन का डिजाइन दिखाना शुरू कर दिया है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा Reno 17 Pro के Expected फीचर्स और भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर है.
OPPO Reno 17 Pro में मिल सकता है 200MP कैमरा
लीक्स के मुताबिक, OPPO Reno 17 Pro में पीछे तीन Cameras मिल सकते हैं. अगर 200MP Primary Camera की खबर सही निकलती है, तो यह ओप्पो का एक नया Camera-Focused मोबाइल हो सकता है. इसमें 200MP का Primary Camera, 50MP का Ultra-Wide Camera और 50MP का Telephoto Camera शामिल होने की उम्मीद है. सेल्फी और Video Calling के लिए 50MP Front Camera मिलने की भी चर्चा है. फोन में Optical Image Stabilisation (OIS) जैसी तकनीक भी मिल सकती है, जो तस्वीरें लेते समय हाथ हिलने के असर को कम करने में मदद करती है. लेकिन Camera में ज्यादा Megapixels होने से यह जरूरी नहीं कि Photos हमेशा बेहतर आएं. Camera अच्छी Photo Quality के लिए Camera Sensor और Software भी जरूरी हैं.
अभी OPPO ने इन सभी Camera Specifications की Official पुष्टि नहीं की है.
120Hz OLED Display और Dimensity 8550 की तैयारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 17 Pro में करीब 6.32 इंच का Flat OLED Display मिल सकता है. इसके साथ 1.5K Resolution और 120Hz Refresh Rate मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ शुरुआती लीक में Display Size करीब 6.59 इंच बताया गया था. इसलिए फोन की Screen कितनी बड़ी होगी, यह OPPO के Official Launch के बाद ही साफ होगा. Performance के लिए Smartphone में MediaTek Dimensity 8550 Processor इस्तेमाल किए जाने की चर्चा है. नए मॉडल में Metal Frame, बेहतर Camera Controls और Dedicated Snap Key जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. इसके अलावा फोन में IP69 Rating भी मिल सकती है, जो धूल और पानी से बचाव के लिए होती है.
7000mAh बैटरी के साथ 80W Fast Charging?
OPPO Reno 17 Pro की Expected Battery Capacity भी चर्चा में है. कुछ Reports में 7000mAh तो कुछ में 7200mAh Battery मिलने की बात कही गई है, जबकि कुछ कुछ पुराने Leaks में इससे भी बड़ी Battery की बात सामने आई थी. फोन में 80W Wired Fast Charging मिलने की उम्मीद है. अगर लॉन्च के समय ये Features सही निकलते हैं., तो Reno 17 Pro उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो कैमरे के साथ लंबा Battery Backup चाहते हैं.
हालांकि, असली Battery Life और Charging Speed की पुष्टि फोन के लॉन्च और परीक्षण के बाद ही होगी.
क्या OPPO Reno 17 Pro भारत में लॉन्च नहीं होगा?
भारत में नया ओप्पो मोबाइल खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि Reno 17 Pro यहां लॉन्च होगा या नहीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी भारत में Reno 17 और Reno 17c पेश कर सकती है, जबकि Pro मॉडल को बाहर रखा जा सकता है. हालांकि, OPPO ने अभी इसकी Official Confirmation नहीं की है. टिप्स्टर Debayan Roy से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार, OPPO भारतीय बाजार में Reno 17 और Reno 17c को पेश कर सकती है, जबकि लेकिन Reno 17 Pro शायद भारत में लॉन्च न हो. भारत में Standard Reno 17 के लिए Snapdragon 7 Gen 4 और Reno 17c के लिए Dimensity 7300 Processor की चर्चा है. हालांकि, कंपनी ने अभी भारत के लिए OPPO ने अभी Confirm नहीं किया कि भारत में कौन-से Models आएंगे, उनकी कीमत क्या होगी और वे कब लॉन्च होंगे. भारतीय लॉन्च को लेकर भी रिपोर्टों में दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच अलग-अलग समय बताए गए हैं. अभी OPPO Reno 17 Pro के भारत में नहीं आने की खबर एक लीक है, कंपनी का Final Decision नहीं. 16 नवंबर को होने वाले चीन लॉन्च में फोन के असली फीचर्स और कीमत सामने आने की उम्मीद है. लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए असली सवाल अभी बाकी है क्या OPPO अपने सबसे चर्चित Reno मॉडल को भारत में भी उतारेगी या इस बार ग्राहकों को Standard मॉडल से ही संतोष करना पड़ेगा?