Google ने पेश किए Gemini 4 Carbon और Genie 4! अब AI खुद Code सुधारेगा और आपकी कल्पना से नई दुनिया बनाएगा?
Gemini 4 Carbon और Genie 4 Explainer: Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में दो नए AI मॉडल लाए हैं। Gemini 4 Carbon को जटिल Coding, Cybersecurity और लंबे समय तक चलने वाले कामों के लिए तैयार किया गया है। वहीं, Genie 4 यूजर के निर्देशों से ऐसी Virtual World बना सकता है, जिसमें घूमना, चीजों को बदलना और किरदारों से बातचीत करना संभव है। लेकिन दोनों मॉडल आखिर कैसे काम करते हैं और इनमें क्या अंतर है? आइए जानते हैं कि Google DeepMind ने 27 अक्टूबर को Genie 4 और 28 अक्टूबर 2026 को Gemini 4 Carbon की घोषणा की। दोनों मॉडल अलग-अलग समस्याओं को हल करने के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इनका साझा उद्देश्य AI को केवल सवालों के जवाब देने से आगे ले जाना है। एक मॉडल मुश्किल Software Engineering Tasks पर काम कर सकता है, जबकि दूसरा वास्तविक दुनिया जैसी Interactive Simulations बनाने की दिशा में नया कदम है।
Gemini 4 Carbon क्या है और यह इतना खास क्यों है?
Gemini 4 Carbon, Google की Gemini 4 फैमिली का नया Frontier AI Model है। कंपनी के मुताबिक, इसे खास तौर पर जटिल Coding, Cybersecurity और लंबे समय तक चलने वाले Agentic Tasks के लिए विकसित किया गया है।सामान्य AI Chatbot से आप Code का कोई छोटा हिस्सा लिखवा सकते हैं। लेकिन Carbon का उद्देश्य ऐसे बड़े कामों में मदद करना है, जिनमें कई Files, हजारों Lines of Code और एक-दूसरे पर निर्भर कई प्रक्रियाएं शामिल हों। उदाहरण के लिए, किसी बड़ी Website में ऐसा Bug है, जिसका कारण तुरंत समझ नहीं आता। Gemini 4 Carbon संबंधित Code का विश्लेषण कर सकता है, संभावित समस्या खोज सकता है और उसे ठीक करने के लिए बदलाव सुझा सकता है। Google का दावा है कि उसके अंदर के परीक्षणों में Carbon कुछ जटिल Engineering Tasks पर कई दिनों तक काम करता रहा और बार-बार आने वाली मुश्किलों के बाद भी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करता रहा। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं कि AI अब हर Software Project बिना इंसानी निगरानी के सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकता है।लेकिन भविष्य में यह संभव है।
Cybersecurity में Gemini 4 Carbon कितना मजबूत है?
Google ने Carbon की सबसे बड़ी खूबियों में Cybersecurity को शामिल किया है। कंपनी द्वारा जारी Benchmark Results के अनुसार, मॉडल ने अलग-अलग सुरक्षा परीक्षणों में ये स्कोर हासिल किए जो बेहतरीन है:
| Benchmark | Gemini 4 Carbon का स्कोर |
|---|---|
| SEC-bench Pro — Security Vulnerability Detection | 88.2% |
| ExploitGym — Vulnerability Exploitability Testing | 54.8% |
| CWE-bench — Security Patch Generation | 71.0% |
इन परीक्षणों का काम यह पता लगाना है कि मॉडल Software में सुरक्षा संबंधी कमजोरियों को पहचानने, उनके जोखिम का पता लगाना मैं और उन्हें ठीक करने में कितना सक्षम है। Google के मुताबिक, Carbon ने कुछ आंतरिक परीक्षणों में Gemini 4 Argon की तुलना में अधिक सुरक्षित Code तैयार करने की क्षमता में दोगुने से ज्यादा सुधार दिखाया। लेकिन इन आंकड़ों को वास्तविक दुनिया में 88.2 प्रतिशत Cyber Attacks रोकने की गारंटी नहीं समझना चाहिए। ये विशिष्ट Benchmarks के परिणाम हैं। Cybersecurity के क्षेत्र में AI जितना शक्तिशाली होता है, उसके गलत इस्तेमाल का जोखिम भी उतना महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी वजह से Google ने Carbon की शुरुआती उपलब्धता न के बराबर रखी है।
Genie 4 क्या है? क्या सिर्फ Prompt से अपनी दुनिया बना सकेंगे?
Gemini 4 Carbon के मुकाबले Genie 4 बिल्कुल अलग तरह का AI Model है। इसे Google DeepMind ने एक World Model के रूप में विकसित किया है। आसान भाषा में, World Model ऐसा AI सिस्टम है जो किसी वातावरण में होने वाली घटनाओं, वस्तुओं की गतिविधियों और उनके अंदरूनी प्रभावों का अनुमान लगाकर एक Interactive Simulation तैयार करता है। मान लीजिए आप AI को निर्देश देते हैं कि आपको पहाड़ों, जंगल और नदी वाला एक शहर चाहिए। Genie 4 ऐसा डिजिटल वातावरण बना सकता है, जिसमें आप घूम सकें, कैमरे की दिशा बदल सकें और बाद में मौसम या वातावरण में बदलाव करने के prompt दे सकें। इसकी खास बात यह है कि यह केवल एक तस्वीर या पहले से तैयार वीडियो दिखाने तक सीमित नहीं है। Google के Demonstrations के अनुसार, Genie 4 यूजर की गतिविधियों के अनुसार आगे के दृश्य तैयार करता है। इसमें पेड़ों की हलचल, पानी का बहाव, वस्तुओं की टक्कर और किरदारों की गतिविधियों को अधिक वास्तविक तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। Genie 4 आवाज भी तैयार कर सकता है, जिसमें वातावरण की ध्वनियां और किरदारों के बीच बातचीत शामिल हैं। हालांकि, यह अभी नमूना तकनीक है। लंबी Simulations में दृश्य और वस्तुओं की स्थिति बदलने जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।
Gemini 4 Carbon और Genie 4 में क्या अंतर है? दोनों मॉडल की तुलना करने पर उनका उद्देश्य साफ हो जाता है।
| Gemini 4 Carbon | Genie 4 |
|---|---|
| Coding और Software Engineering | Interactive Virtual Worlds |
| Cybersecurity Analysis | Realistic Simulations |
| Multi-step Agentic Tasks | Real-time Environment Changes |
| Code Bugs और Security Patches | Virtual Characters और Physics |
| Developers और Cyber Defenders | Researchers, Creators और AI Training |
सबसे दिलचस्प बात यह है कि Google इन दोनों प्रकार की क्षमताओं को जोड़ने पर भी काम कर रहा है। Genie 4 की आधिकारिक घोषणा में कंपनी ने दिखाया कि Gemini मॉडल किसी काम की योजना बना सकता है और Genie उसके अनुसार Simulation में घटनाओं को आगे बढ़ा सकता है। एक उदाहरण में Gemini 4 Argon और Genie 4 की मदद से Humanoid Robot के Checkers खेलने की Simulation दिखाई गई। भविष्य में ऐसे सिस्टम Robots को वास्तविक दुनिया में उतारने से पहले Virtual Environments में प्रशिक्षित और टेस्ट करने के काम आ सकते हैं।
क्या दोनों AI मॉडल अभी इस्तेमाल कर सकते हैं?
दोनों मॉडल की घोषणा हो चुकी है, लेकिन सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्धता सीमित है। Gemini 4 Carbon: Google ने शुरुआती पहुंच कुछ Cybersecurity Defenders और Trusted Partners तक सीमित रखी है। Developers, Businesses और Consumers को बाद में उपलब्ध कराने की योजना है। कंपनी ने Carbon के लिए शुरुआती API Pricing भी घोषित की है। इसमें दस लाख Input Tokens की कीमत 2 डॉलर और दस लाख Output Tokens की कीमत 10 डॉलर बताई गई है। सामान्य उपलब्धता और Pricing के नियम समय के साथ बदल सकते हैं। Genie 4: इसे फिलहाल चुनिंदा Trusted Testers के लिए Research Preview के रूप में शुरू किया गया है। Google की योजना इसे आगे Project Genie में Google AI Ultra Subscribers और Gemini API तथा Google AI Studio के चुनिंदा Partners तक पहुंचाने की है। इसलिए अभी यह मानना सही नहीं होगा कि हर Gemini User इन दोनों मॉडलों का इस्तेमाल कर सकता है। Google की ये घोषणाएं AI के दो अलग भविष्य दिखाती हैं। एक तरफ ऐसे AI Agents विकसित हो रहे हैं जो बड़े Software Projects और Security Problems को संभालने में मदद करेंगे। दूसरी तरफ ऐसे World Models बन रहे हैं जो Virtual Environments तैयार करके वास्तविक दुनिया की घटनाओं को समझने और जांचने का नया तरीका दे सकते हैं। सही में टेक की दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है, जो अच्छा भी है और बुरा भी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले वर्षों में AI केवल हमारे निर्देशों का जवाब देगा, या Code लिखने, योजना बनाने और दुनिया जैसी Simulations तैयार करने में भी एक सक्रिय सहयोगी बन जाएगा?